संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्कड़पुर निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। तो दुकान के मालिक ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। शिकायत मिलने पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सूचना के 24 घंटे के अंदर-अंदर आरोपी जितेंद्र पांडे (53) निवासी लक्कड़पुर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि जब नाबालिग दुकान पर सामान लेनी गई तो आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।