फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केस वापस नहीं लेने पर दुकानदार के साथ मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर आरोपियों ने की मारपीट, तेजधार हथियार से किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोर्ट में चल रहे मामले को वापस नहीं लेने पर चार लोगों ने गांव मोहना में घर में बनी दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।
गांव मोहना निवासी इरफान ने बताया कि करीब छह माह पहले 24 अप्रैल की रात को उसके घर के बाहर कार खड़ी थी। गांव के रहने उज्ज्वल ने उनकी कार में आग लगा दी थी। उस मामले में थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज करवाया था। वह केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी उज्ज्वल उसी केस को वापस लेने के लिए उस पर काफी समय से दबाव बना रहा है। इरफान का कहना है कि 20 अक्तूबर को वह पिता जमील, चाचा हाफिज और फजरूद्दीन के साथ घर और दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उज्ज्वल, अनिल, हरीश और सूरज बाइक से उसकी दुकान पर आए और उन पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जाते समय उनको धमकी दी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो वह उसे जान से मार देंगे। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में हरीश और उज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें