फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर किया कब्जा, छोड़ने के बदले मांगे आठ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव गांव के मुख्य बाजार में गांव के कुछ लोगों ने किराए पर दुकान लेकर उस पर कब्जा कर लिया। दुकान खाली करने की बात पर दुकानदार ने दुकान मालिक से आठ लाख रुपयों की मांग की है। मामला बिगड़ता देख दुकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। थाना तिगांव पुलिस ने किराएदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देवानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बदरपुर सैद में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता छतर सिंह ने तिगांव में कौराली मोड़ पर साल 2015 में एक दुकान खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री उनके पिता के नाम है। उन्होंने ही वह दुकान हरीश गुप्ता को किराए पर दी थी। साल 2018 में छतर सिंह ने हरीश से दुकान खाली कराकर उसमें अपना सामान रखकर ताला लगा दिया। करीब एक साल बाद उन्हें पता लगा कि तिगांव गांव निवासी नगेंद्र, हरेंद्र, राजन ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया। इस बारे में थाना तिगांव में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से दुकान को खाली करवा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद पिता का देहांत हो गया। आरोप है कि उन लोगों ने फिर से दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और दुकान की पिछली दीवार में अपना दरवाजा लगा दिया। दुकान खाली करने को लेकर आरोपियों ने आठ लाख रुपयों की मांग की है। आरोप है कि पैसे लिए बिना दुकान में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें