फरीदाबाद। विभिन्न जिलों में खेले जा रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय खेलों का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें हरियाणा शिक्षा विभाग कि ओर से शूटिंग के मुकाबलों की तारीखों और स्थान का ऐलान कर दिया है। आगामी 29 अक्तूबर से कुरुक्षेत्र जिले में बालक और बालिकाओं की शूटिंग प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के अंडर-14, 17 और अंडर-19 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी दोनों ही वर्गों में भाग लेते हुए नजर आएंगे। जिला खेल शिक्षा अधिकारी आशा रानी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी मंगलवार को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। संवाद