फरीदाबाद। विभिन्न जिलों में खेले जा रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय शूटिंग खेलों का कार्यक्रम जारी करने के 24 घंटों के अंदर ही उसे स्थगित भी कर दिया गया। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से शूटिंग के मुकाबलों की तारीखों और स्थान का ऐलान सोमवार सुबह किया गया। वहीं, सोमवार को ही देर रात को ही प्रतियोगिता को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। नए कार्यक्रमों के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि इन्हीं तारीखों पर पहले फेडरेशन की दूसरी प्रतियोगिता का ऐलान कर दिया गया था। इसी के चलते शिक्षा विभाग ने कुछ समय के लिए प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। संवाद