फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन मंडल की ओर से मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद स्थित सेक्टर-23 में बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण का आयोजन किया जाएगा। बिजली विभाग के एनआईटी डिवीजन की कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने बताया की बैठक में गलत बिलिंग / रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से संबंधित शिकायतें सुबह 12:30 बजे सुनीं जाएंगी। इसके अलावा दोपहर 12 बजे बिजली अदालत भी आयोजित की जाएगी। उपभोक्ताओं को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित फॉर्म के साथ देना होगा,ताकि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। संवाद