फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन मनाई जाएगी शिवरात्रि, बन रहा विशेष योग

Fri, 14 Jul 2023 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे कांवड़िये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को शिवरात्रि मनाई जाएगी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालु शनिवार को शहर के अलग-अलग मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं कुछ लोग रविवार को शिवरात्रि मनाएंगे। दोनों ही दिन मंदिरों में जलाभिषेक होगा। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल शिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे है। एनआईटी-5 स्थित मंदिर के पंडित मनोज कौशिक के अनुसार इस वर्ष शिव की आराधना के लिए भक्तों को 8 सोमवार मिले हैं। वहीं मंदिरों में भी जलाभिषेक को लेकर खास तैयारी की गई है। पंडित मनोज कौशिक के अनुसार सावन मास की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई की रात 8 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और 16 जुलाई की रात 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त है। शिवरात्रि के दिन वृद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में मासिक शिवरात्रि व्रत-पूजा करना अपार लाभ देगा।
-

प्रत्येक वर्ष कांवड़ लेने के लिए जाते हैं, शिव में श्रद्धा है। प्रभु ने कभी निराश नहीं किया, कल मंदिर में जलाभिषेक के बाद घर जाएंगे। जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। -पवन, सुभाष कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई मुराद पूरी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौरान जा नहीं सके थे, लेकिन पिछले साल बीमारी के कारण नहीं जा पाया। इस बार कांवड़ लेकर आए हैं, शिव में शक्ति है वह भक्तो को कभी निराश नहीं करते। -दिनेश, मंडकोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें