फरीदाबाद। पर्वतिया कॉलोनी में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता मनोज शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने काम रुकवाने और टावार को कहीं और शिफट करने की मांग उठाई।
मनोज शर्मा ने बताया कि कालोनी में अवैध रूप से बनाए गए एक मकान पर मोबाइल टावर लगवाया जा रहा है। इस संबंध में जब लोगों ने मकान मालिक से प्रशासन की अनुमति संबंधी कागजात दिखाने की मांग की गई, तो उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक अनुमति पत्र दिखाया। उनका आरोप है कि प्लाट पर बनवाए गए बेसमेंट व मकान के लिए नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई। भवन का नक्शा पास नहीं करवाया गया। अब तथ्यों को छिपाकर व नगर निगम व उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से साठगांठ कर मकान पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इस संबंध में निगम अधिकारियों को भी कई बार शिकायत दी मगर कोई सुनवाई नहीं होती। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच कराएंगे। इस मौके पर पंकज शर्मा, देशराज अवाना, दयाचंद, गोपीचंद, सतेंद्र, राहुल गर्ग, गुरमीत कौर, वेदन कुमारी, ममता, मंजू आदि मौजूद रहे।