नूंह। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवास ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला निर्वाचन अधिकारियों व उपायुक्तों की बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग ने एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करने का एक और अवसर दिया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया है। 85 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डाटा डिजिटलाइज किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व बीएलए-1, बीएलए-2 के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। संबंधित मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिन पर ईआरओ जल्द कार्रवाई करेंगे। इस दौरान एसडीएम रूहानी, अमित कुमार गुलिया और नायब तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा मौजूद थे।
पुनर्लेखन