फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जटौला में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। थाना गदपुरी क्षेत्र के गांव जटौला में पूर्व सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि गांव जटौला निवासी पूर्व सरपंच गिर्राज ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च की रात उनका बेटा सन्नी फरीदाबाद कोर्ट से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पृथला निवासी अनिल तंवर की स्कॉर्पियो गली में खड़ी थी, जिसे हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अनिल तंवर ने गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, अगले दिन सुबह करीब आठ बजे नामजद आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर गांव जटौला में हमला कर दिया। इस दौरान की गई फायरिंग में संजय को दो गोलियां लगीं, जबकि गिर्राज पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया। प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुरेंद्र उर्फ सोनू को काबू कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें