फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिसरू गांव के जंगल से सात जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.39 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में फिरोजपुर झिरका सीएस (क्राइम स्टाफ) टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिसरू गांव के जंगल से सात जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 39 हजार 630 रुपये नकद, दो गड्डी ताश के पत्ते और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में बिछौर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि अपराध पर रोकथाम के उद्देश्य से फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम पुन्हाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि पुन्हाना-बिसरू रोड से लगभग आधा किलोमीटर अंदर जंगल में कुछ व्यक्ति मोबाइल की रोशनी में ताश के पत्तों से पैसों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सातों व्यक्तियों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राशिद निवासी पैमाखेड़ा पुन्हाना, अरशद बिसरू, हनीफ उर्फ हन्न निवासी उटावड़, आसु निवासी बिसरू, शाहिद निवासी बिसरू, नियामत निवासी आलीमेव (जिला पलवल) और आसिफ निवासी बिसरू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें