फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में बारहवीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर बाइक पर अगवा कर लिया और बल्लभगढ़ के ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन धमकी देकर छोड़ने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अगवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल ने बताया कि पीड़ित पिता ने शिकायत में कहा कि वह रोज की तरह बेटी को गाड़ी से स्कूल के पास छोड़कर चला गया। स्कूल गेट के निकट आरोपी ने उसे कोई काम का बहाना बनाकर बाइक पर बिठाया। आरोपी की ससुराल पीड़िता के गांव में पड़ोस में ही है, इसलिए लड़की उसे जानती थी। आरोपी ने पेप्सी पिलाने के बाद बल्लभगढ़ ले जाकर ओयो होटल में दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें