फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 845 से कम रहा लिंगानुपात

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने लिंगानुपात में इजाफा करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक पांच स्वास्थ्य केंद्रों को रेड जोन में रखा गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों का लिंगानुपात 845 से कम है, जबकि सरकार के मानकों के आधार पर 900 से अधिक होना चाहिए। इनमें एफआरयू- 1, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एसजीएम नगर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगढ़, नगर निगम बल्लभगढ़ व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी शामिल है।


जनवरी से जुलाई 2025 में एफआरयू- 1 का लिंगानुपात कुल 790 रहा, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एसजीएम नगर का 748, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगढ़ का 810, नगर निगम बल्लभगढ़ का 844 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी का 744 लिंगानुपात दर्ज किया गया। इस सभी केंद्रों पर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिंगानुपात में इजाफा करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुआ


जून 2024 में जहां लिंगानुपात 790 था, वहीं जून 2025 में लिंगानुपात 877 था। इसी प्रकार पिछले साल 2024 जुलाई में लिंगानुपात 860 था, वहीं 2025 जुलाई में लिंगानुपात 937 हो गया। जुलाई 2025 में 28 स्वास्थ्य केंद्रों में से 18 केंद्रों पर लिंगानुपात बेहतर हुआ है।

पांच केंद्रों को पीले निशान पर रखा गया


जनवरी से जुलाई तक लिंगानुपात में पांच केंद्रों को बीच में यानी पीले निशान पर रखा गया है। इन जगहों पर लिंगानुपात 860 से अधिक लेकिन 900 से कम है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नगर निगम ओल्ड, नगर निगम सराय ख्वाजा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर तगा शामिल है।
विज्ञापन




जिला उपायुक्त ने लगाई थी फटकार


पिछले वर्ष दिसंबर में स्मार्ट सिटी का लिंगानुपात काफी चिंताजनक था। इसे लेकर प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य निदेशालय के उच्च अधिकारियों ने जिला अधिकारियों की फटकार लगाई थी और लिंगानुपात को बेहतर बनाने की दिशा में निर्देश जारी किए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष आठ जगह छापेमारी की गई हैं। इनमें से छह एमटीपी व दो पीएनडीटी की छापेमारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें