फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नैन चौक से डबुआ चौक तक सीवर ओवरफ्लो, दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे पानी और दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकान तक आने से कतरा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नैन चौक से डबुआ चौक तक सीवर ओवरफ्लो की समस्या से क्षेत्र के निवासी और राहगीर लंबे समय से जूझ रहे हैं। सड़क किनारे बने सीवर बार-बार जाम हो जाते हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है।
इस कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का सड़क से निकलना व आसपास रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सीवर की सफाई कभी-कभार ही होती है, जिससे थोड़े समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन


सड़क किनारे दुकानदारों को भी इस समस्या से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदार वेद प्रकाश का कहना है कि सीवर के गंदे पानी और दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं। इससे उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि दिनभर बदबू और गंदगी के बीच बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। बारिश के दौरान सीवर का पानी तेजी से सड़क पर भर जाता है और कई बार आसपास की गलियों व घरों के बाहर तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और नियमित रूप से सीवर की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें