फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद के 12 सेक्टरों में सुधरेगी सीवर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-78 से 89 तक मास्टर सीवर लाइनों की सफाई और ढाई साल तक रखरखाव की परियोजना शुरू
विज्ञापन

लाखों लोगों को जलभराव और ओवरफ्लो से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के हाईराइज क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को लंबे समय से परेशान कर रही सीवर जाम और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सेक्टर-78 से सेक्टर-89 तक की मास्टर सीवर लाइनों की सफाई और संचालन एवं रखरखाव के लिए करीब 9.64 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इसके पूरा होने से बरसात के दौरान सड़कों पर पानी भरने, सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी के बैक फ्लो जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत 500 मिलीमीटर से लेकर 1800 मिलीमीटर व्यास तक की मुख्य सीवर लाइनों की आधुनिक मशीनों से सफाई और डीसिल्टिंग की जाएगी। एफएमडीए ने इस परियोजना को केवल सफाई तक सीमित नहीं रखा है। योजना के अनुसार एक वर्ष के भीतर पूरी मास्टर सीवर लाइन की सफाई का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद अगले ढाई वर्ष तक संबंधित एजेंसी को संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता ओम दत्त का कहना है कि जल्द ही परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें