फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर बह रहा नाले का पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। सेक्टर -4 स्थित पटेल नगर क्षेत्र में नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गंदे पानी से जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि काफी दिनों से ही यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


इलाके के रहने वाले अनुपम ने बताया कि दिवाली के पहले से ही नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। छठ का त्योहार नजदीक है और इसी रास्ते लोग घाट तक जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि बीच में दिवाली की छुट्टियों के चलते कार्रवाई में देरी हो रही है। अधिकारियों की तरफ से इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन



इलाके लोग जल्द से जल्द समस्या का समाधान चाहते हैं ताकि क्षेत्र में छठ पूजा का कुशलता पूर्वक आयोजन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें