फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीएल कॉलोनी में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव धौज के पास बीपीएल कॉलोनी गली नंबर दो में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। दरअसल, गली में चारों तरफ सीवर का पानी बह रहा है। हालात यह है कि वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों ने इसकी शिकायत गांव के सरपंच से भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

इस समस्या को लगभग डेढ़ साल बीत चुके हैं। बरसात के मौसम में डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है। यहां हल्की सी बरसात के बाद कई दिनों तक पानी भरा रहता है। फिलहाल सीवर ओवरफ्लो और नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं बच्चे घर से बाहर निकल कर खेल नहीं पाते हैं। हम सभी ने मिलकर सरपंच को चुना है, लेकिन वह समस्या नहीं सुनते। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत


मैं 15 साल से यहां रह रही हूं। बरसात में गली का यहीं हाल रहता है। डेढ़ साल से अब हालत ज्यादा खराब हो गई है। -
मुस्किना, निवासी
कीचड़ के कारण कई बार बच्चे गिर जाते हैं और उनको चोट भी आती है। रास्ता ऐसा हो गया है कि लोग निकल नहीं सकते हैं। -समीना, निवासी
वर्जन-

इसकी शिकायत मिली थी। रास्ता बनाने को लेकर टेंडर दिया हुआ है। जैसे ही टेंडर की मंजूरी आएगी, तुरंत लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। -आकिल, गांव सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें