फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यादव चौक हाईटेंशन रोड पर भरा सीवर का पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। यादव चौक हाईटेंशन रोड पर सीवर का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।



रमेश चंद का कहना है कि सीवर की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इसका असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि जलभराव वाली जगह के पास खुले में बिजली का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। गंदे पानी के बीच ट्रांसफॉर्मर होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि सड़क से तुरंत सीवर का पानी हटाया जाए, सीवर लाइन की सफाई कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और खुले ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर लगाया जाए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि गंदे पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें