फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवेकानंद पार्क मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर-21बी से सटे विवेकानंद पार्क मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान हैं। सड़क पर जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों वाहन चालक और पैदल यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से बनी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय निवासी हरिशंकर मिश्रा और जीतराम के अनुसार, सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा रहने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डॉ. राकेश सपरा ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग पर एनआईटी महिला थाना भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। वहीं, श्रीराम मॉडल पब्लिक स्कूल के छात्र और अभिभावक भी सीवर जलभराव की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र देशवाल, गिरीश शर्मा और युगल किशोर शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बनी इस समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेकर सीवर लाइन की सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें