फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। हीरापुर व आसपास के गांवों में हाल ही में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इस समय अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है, जबकि कुछ ही प्रतिशत फसल की कटाई हो पाई है। ऐसे में अचानक आई ओलावृष्टि ने पकी हुई फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
हीरापुर गांव के किसान सुखराम शर्मा ने बताया कि बारिश के साथ गिरे ओलों से गेहूं की बालियां टूटकर खेतों में गिर गई हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय फसल पूरी तरह तैयार है और किसान कटाई की तैयारी में लगे हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उन्हें आर्थिक रूप से भारी क्षति उठानी पड़ेगी, क्योंकि फसल ही उनकी आय का मुख्य साधन है। वहीं, कई किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरदावरी कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार से अपील की है कि इस कठिन समय में उनकी सहायता की जाए, ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और सरकार की मदद पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें