फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मामूली बातों पर हुए झगडे़ में कई लोग घायल

Sat, 01 Jul 2023 06:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अलग-अलग थाना इलाकों में मामूली बातों पर हुए झगड़ों में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संतोष नगर कॉलोनी में पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के दौरान पीड़ित घर के बाहर सड़क पर बेटे के साथ बातचीत कर रहे थे। घायल दंपती के बेटे रंजीत ने सराय थाने में दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात वह माता-पिता के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। पड़ोसी ने बिना किसी बात के ही डंडे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नेहरू कॉलोनी में उधार वापस मांगने पर एक बदमाश ने युवक का दांत तोड़ दिया। सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी में पीड़ित विशाल ने शिकायत दी कि उसने चिल्लू उर्फ सुरेश नाम के व्यक्ति को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। पैसा वापस मांगने पर चिल्लू ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में विशाल का दांत टूट गया। इधर गांव आलमपुर में घर बनाने के लिए सड़क पर रखे पत्थर से बाइक टकराने पर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। झगडे़ में एक पक्ष की एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। धौज थाने में पीड़ित लालचंद ने शिकायत दी कि 11 जून को वह बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। पड़ोसी ने घर बनाने के लिए सड़क पर पत्थर रख रखे थे। लालचंद की बाइक पत्थर से टकरा गई। इससे नाराज पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने सभी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें