फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पिता के साथ पैदल घर जा रहे सात वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में बिछोर निवासी जुनैद ने बताया कि 11 मार्च की शाम वह अपने सात वर्षीय पुत्र मुजक्किर के साथ पुराने घर से अपने रिहायशी मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक बिछोर निवासी रिजवान चला रहा था। हादसे के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें