फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवरात्र के दौरान मीट की दुकान बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। खंड की खोरी कला ग्राम पंचायत ने धार्मिक स्थल मंदिर और मस्जिद के आसपास असंवैधानिक तरीके से चल रही मीट और मांस की दुकानें बंद करने की मांग की है। एसडीएम को पत्र लिख तुरंत प्रभाव से दुकान हटवाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में बताया कि खोरी कला में तीन धार्मिक स्थलों और पुलिस चौकी के नजदीक जो मीट और मांस की दुकानें चल रही है उन्हें हटाकर उचित दूरी पर लगवाया जाए या नवरात्र के नौ दिनों तक इन दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। कई बार खुले में मीट-मांस के काटने पर विवाद का विषय बना रहता है। पंचायत ने मांग की है कि इस समस्या को अति आवश्यक समझ उचित व त्वरित कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें