फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत सात लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
84 कोस परिक्रमा कर रही बुजुर्ग महिला की भी गई जान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने सात परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। बीते 24 घंटे के भीतर हुए इन हादसों में मामा-भांजे, 84 कोस परिक्रमा कर रही बुजुर्ग महिला, ड्यूटी से लौट रहे युवक और बाइक सवार समेत सात लोगों की मौत हो गई।
अधिकांश मामलों में हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा केजीपी एक्सप्रेसवे पर सुजवाड़ी गांव के पास हुआ, जहां अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पंकज और उसके मामा सोनू की मौत हो गई। दोनों मजदूरी के रुपये लेने पलवल आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा ब्रज 84 कोस परिक्रमा कर रही मथुरा निवासी बुजुर्ग महिला सुमित्रा की खांबी गांव के पास बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया गया कि बाइक ब्रेकर पर असंतुलित हो गई थी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। तीसरा हादसा चांदहट क्षेत्र में तरबूज खरीदने गए बुजुर्ग टीके को तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चौथे हादसे में न्यू कॉलोनी निवासी संदीप की कुसलीपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह रात में कुरियर कार्यालय बंद कर घर लौट रहा था। पांचवे हादसे में मथुरा निवासी अशोक की ड्यूटी से लौटते समय गुलशन ढाबा के पास कार की टक्कर से जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शी ने वाहन नंबर पुलिस को सौंप दिया है। छठे हादसे में सदर थाना क्षेत्र के महेशपुर बढ़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लखन की मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों में फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें