फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सात नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के सात नए मामलों की पुष्टि शनिवार को की गई। वहीं, बीते दस दिनों में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, खेड़ी कला, ओजोन पार्क सोसाइटी व सेहतपुर से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99,704 हो गई है। इनमें से 98,894 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब केवल 94 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 52 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 42 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय 24 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक मरीज वेंटिलेटर पर है। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि शनिवार को 3153 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 658 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें