फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध पिस्तौल के साथ सात धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखाओं ने 19 और 20 जून को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह अवैध पिस्तौल बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-56, सेक्टर-85, सेक्टर-65 और बॉर्डर की टीमों ने यह कार्रवाई की। आरोपियों में अफसर, जतिन, कंचन, राजू, कल्लू, देवा और लोकेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार देवा से बरामद पिस्तौल की जांच के दौरान लोकेश का नाम सामने आया, जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 20 जून को मेवला महाराजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.778 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला गांजा बेचने का काम कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि वह करीब दो किलोग्राम गांजा दिल्ली से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाई थी और मथुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बने अपने खोखे में इसकी बिक्री करती थी। महिला के खिलाफ थाना सूरजकुंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें