फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मीठापुर से कालिंदी कुंज तक सर्विस रोड तैयार, जाम से मिला छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की सर्विस रोड पर डिवाइडर लगाकर एक तरफ आवागमन किया बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अभी तक कालिंदी कुंज से मीठापुर तक एक साइड में सर्विस रोड से ही वाहनों के आवागमन से प्रतिदिन वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा था। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे) की मीठापुर से कालिंदी कुंज तक दूसरी ओर सर्विस रोड तैयार कर दी है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी हद तक जाम से छुटकारा मिल गया है। इधर, एनएचएआई तेजी से फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे के पिलर्स पर आयरन स्लैब रखने का कार्य कर रहा है।

फरीदाबाद-पलवल से नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के लिए प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन चालक आते-जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे) का उपयोग करते हैं। इस एक्सप्रेसवे पर मीठापुर से डीएनडी तक नौ किलोमीटर के तीसरे सेक्शन का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में वाहन चालक कालिंदी कुंज से मीठापुर तक पहले इसकी सर्विस रोड का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

अभी तक कालिंदी कुंज से डेढ़ किलोमीटर आगे मीठापुर तक एक तरफ की सर्विस रोड बनी थी। इसी दो लेन की सर्विस रोड से दोनों ओर का ट्रैफिक निकाला जा रहा था। इसके चलते सुबह और शाम जाम की स्थिति बनी रहती थी। एनएचएआई ने सोमवार तक दूसरी तरफ की 3 किलोमीटर की सर्विस रोड को तैयार कर दिया है। इसके अलावा बीच में डिवाइडर रखकर दोनों ओर के ट्रैफिक को अलग कर दिया है। ऐसे में दोनों ओर से ट्रैफिक सुगम हो गया है और वाहन चालकों को जाम से भी छुटकारा मिल गया है।
-
कालिंदी कुंज के पास चल रहा नालों पर पुल बनाने का कार्य
कालिंदी कुंज से मीठापुर जाने वाली सर्विस रोड पर नोएडा की ओर से नाला जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसपर पुल बनाने का कार्य कर रहा है। इस रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आगरा नहर को पार करता है। यहां पर वर्तमान में 4 लेन की रोड आगरा नहर किनारे बनी है। नाले पर पुल बनाने के बाद यहां से दो लेन की रोड और बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद छह लेन की रोड से वाहनों का आवागमन और बेहतर हो जाएगा। यह कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
पिलर्स पर रखे जा रहे आयरन स्लैब
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (फरीदाबाद पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे) के नौ किलोमीटर के सेक्शन पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। आगरा नहर पर फ्लाईओवर के कार्य की अड़चन हट चुकी है। ऐसे में मई तक इस सेक्शन के पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद फरीदाबाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को कालिंदी कुंज के जाम से भी छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें