फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से निपटने को अलग वार्ड बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से निपटने को अलग वार्ड बनाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डेंगू से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा स्टाफ की अलग से तैनाती कर दी गई है। सभी ग्रुप के रक्त के प्लेटलेट्स की व्यवस्था की गई है। ताकि इलाज के दौरान मरीजों को प्लेटेलेट्स की दिक्कत नहीं आए।
बारिश के मौसम में डेंगू सबसे ज्यादा फैलता है, यही वो मौसम होता है जब सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. प्रवीन मलिक ने बताया कि डेंगू का वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि अस्पताल में बच्चों और बड़ों के लिए 10-10 बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डेंगू के इलाज में प्लेटलेट्स की काफी जरूरत पड़ती है। इसके लिए ब्लड बैंक में अभी से तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है। मरीजों को अस्पताल में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें