फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर की कालाबाजारी करते नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तीन मई को कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। इस मामले में थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉक ाउन व धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि कालाबाजारी करने वालों की बजाय पुलिस उसका खुलासा करने वालों के खिलाफ ही मामले दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

एनआईटी विधान सभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि तीन मई को उन्हें एक फेसबुक लाइव से सूचना मिली कि डीएलएफ सेक्टर-31 में दुकान के अंदर 50 ऑक्सीजन सिलिंडर रखे हुए हैं। इन सिलिंडरों से कालाबाजारी की जा रही है और एक बड़े नेता के इशारे पर इनकी सप्लाई हो रही है। वह दुकान पर पहुंच गए और सिलिंडर पकड़ लिए। आरोप है कि यहां आकर उन्होंने सेक्टर-31 थाना के प्रभारी के मोबाइल नंबर फोन पर किया, लेकिन प्रभारी ने नही उठाया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनकी थाना प्रभारी से फोन पर बात हुई और वह मौके पर पहुंच। दावा है कि थाना प्रभारी के सामने गैस सिलिंडर की दुकान खुलवाई गई। इसमें 50 ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर पाए गए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त मौजी राम भी वहां पहुंच गए। विधायक के अनुसार वे सिलिंडर व अन्य चीजें थाना प्रभारी को सौंपकर वापस लौट आए। पुलिस ने मौके पर सिलिंडर का स्टिंग करने गए लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। विधायक का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से गैस कालाबाजारी हो रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि वह खुद मौके पर मौजूद थे। एसीपी मौजीराम का कहना है कि सिलिंडर नियमों के तहत ही रखे गए थे। कुछ लोग सिलिंडर रखने की जगह पर जाकर कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके की वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जाएगी उसके बाद गिरफ्तारी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें