फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गणतंत्र दिवस के लिए कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड आदि प्रमुख स्थानों पर की गई जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस की ओर से जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार अल सुबह जिले में थाना स्तर पर कांबिंग की गई। साथ ही होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड व अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच की गई।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों, बस स्टैंड, कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों, ढाबों, होटलों, धर्मशाला तथा सार्वजनिक स्थलों पर गहन जांच की गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीमों ने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का सत्यापन, होटल धर्मशाला में ठहरे हुए व्यक्तियों का सत्यापन, वाहनों की जांच तथा सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देशित किया गया है कि होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने वाले व्यक्तियों के संपूर्ण दस्तावेज प्राप्त किया जाए तथा रजिस्टर में इंद्राज किया जाए।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें