फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-3 की पुलिस चौकी रोड होगी डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित पुलिस चौकी वाली सड़क और निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि सेक्टर-3 की पुलिस चौकी वाली सड़क को जल्द ही डबल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माणाधीन नाले के कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले इसका निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाले के साथ-साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। सड़क के बीच में आ रहे बिजली के खंभों और पानी की पाइपलाइन को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। मूलचंद शर्मा ने बताया कि नाले के दूसरी ओर, जहां से अवैध कब्जे हटाए गए हैं, वहां सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। यह कार्य फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा किया जाएगा, जिससे सेक्टर-3 सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। बल्लभगढ़ में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तिगांव रोड से जाट धर्मशाला होते हुए सेक्टर-10 तक जाने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें