फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हल्की बारिश में ही सेक्टर-23 जलमग्न, व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नालियों की सफाई और जल निकासी सिस्टम की खुली पोल, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-23 में हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर की बारिश में कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे साफ है कि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था प्रभावी नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और कई जगहों पर जाम होने के कारण पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी कठिनाई होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है। फिलहाल, हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, ऐसे में तेज बारिश की स्थिति और गंभीर हो सकती है। हमने कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। - राजेश कुमार, दुकानदार
विज्ञापन

नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बार यही समस्या झेलनी पड़ती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी ज्यादा परेशानी बन जाती है। - ममता, निवासी

इलाके में गंदगी व जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का डर रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। - रेखा, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें