फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने पर युवती ने पीया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरदास कॉलोनी में जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही एक किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर में रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन के ईएसआईसी कार्ड बने होने के कारण एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी अस्पताल लेकर गए। यहां भी उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने उसे सेक्टर-10 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सूरदास कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय एक किशोरी अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान किसी बात पर किशोरी की मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने तेजाब पीकर कर जान देने की कोशिश की। किशोरी के तेजाब पीने का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे तुरंत बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन ने उसे सेक्टर-10 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें