फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपहरण केस में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने बताया युवक ने लेजाकर किया था दुष्कर्म
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाबालिग किशोरी को ले जाने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण के तहत दर्ज केस में अब पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जसबीर (23) के तौर पर हुई और वो मजदूरी करता है। आरोपी इस किशोरी के पड़ोस के एरिया में रहता है और 2 साल से दोनों की जान-पहचान थी।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 18 मई की रात को वो किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था। उसने किशोरी के गले में मंगलसूत्र पहनाया और फिर उसके साथ पति की तरह रहने लगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सेक्टर-8 थाने में अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। सेक्टर-8 थाना एरिया की कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। 18 मई की रात से बेटी के गायब होने की शिकायत दी। उन्होंने शक पड़ोस में रहने वाले जसबीर पर जताया। एफआईआर दर्ज कर अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें