फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अजरौंदा और दौलताबाद में एफएलएन प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन शिक्षकों ने भाषा, गणित और अंग्रेजी पढ़ाने के नए तरीके सीखे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अजरौंदा और दौलताबाद स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर करीब 160 शिक्षक यह प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

छह दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षकों को भाषा, गणित और अंग्रेजी विषयों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा में सभी विद्यार्थियों का सीखने का स्तर एक जैसा नहीं होता। ऐसे में उनकी समझ और सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण पद्धति अपनाना जरूरी है। शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम), चार्ट और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाने का अभ्यास किया। इसका उद्देश्य विषयों को सरल और रोचक बनाना था। इसके अलावा, नवाचारी शिक्षण कौशल के तहत पढ़ाई को गतिविधि आधारित बनाने के तरीके सिखाए गए। विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षण कार्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों को बताया गया कि तकनीक की मदद से पाठ्य सामग्री तैयार की जा सकती है। इससे पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता बढ़ाना है। साथ ही, विद्यार्थियों की बुनियादी भाषा और गणितीय समझ को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें