फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

340 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है और वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। जिले में शनिवार को 340 स्वास्थ्यकर्मियों को डोज दी गई। इसमें 263 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड और 77 स्वास्थ्य कर्मियों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी गई। इस दौरान 58 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज भी दी गई। वहीं, फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण भी जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को 117 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविशील्ड की डोज दी गई। कोवाक्सिन की डोज तीन फ्रंट लाइन वर्करों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 21 हजार 175 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। वहीं, शनिवार से वैक्सीन की दूसरी डोज देने का काम भी शुरू कर दिया गया।
वैक्सीनेशन के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान
जिले में करीब 26 हजार स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर्स पहले दो चरण के वैक्सीनेशन के लिए पंजीकृत हैं। इसमें लगभग 20 हजार स्वास्थ्य कर्मी व लगभग छह हजार फ्रंटलाइन वर्कर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में वैक्सीनेशन के मामले में जिला दूसरे नंबर पर है। 33 हजार लोगों के वैक्सीनेशन के साथ गुरुग्राम प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

दूसरी डोज देने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। पहली डोज देश में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के साथ ही शुरू की गई थी। इसके तहत जिले में टीकाकरण के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी गई। पहले दिन जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई, उन्हें शनिवार को दूसरी डोज के लिए चुना गया।
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
टीकाकरण अभियान की पूरी रणनीति दिन के अनुसार अपडेट की जा रही है। प्रयास है कि मार्च तक दोनों चरण का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 20 फरवरी तक वैक्सीन की पहली डोज लगाया जाना अनिवार्य है। इसके बाद टीकाकरण में उन्हें वरीयता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. रमेश, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें