फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बांध के निर्माण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
गांव मोहना में ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बनाए जा रहे यमुना पुल के लिए तैयार किए जा रहे बांध का मौके
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव मोहना में बनाए जा रहे बांध का मंगलवार को एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। किसानों ने बताया कि बांध निर्माण कार्य में उनकी उपजाऊ भूमि की अनदेखी की जा रही है। जिससे लगभग 2 से 3 एकड़ प्रति किसान ( लगभग 500 एकड़) जमीन प्रभावित हो रही है। यह वहीं भूमि है, जिससे उनका जीवनयापन होता है। किसानों ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के चलते प्रभावित जमीन न तो खेती के योग्य रहेगी और न ही उस पर आवासीय या व्यावसायिक उपयोग संभव होगा। जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम मयंक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें