फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में एसडीएम ने समस्याओं के त्वरित निवारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन और एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एसडीएम ने बताया कि प्रशासन और सरकार जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने रेखांकित किया कि सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय सुधार, नए सदस्य जोड़ने, राशन कार्ड और बिजली विभाग से संबंधित प्राप्त हुई हैं। अमित कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होने वाले ये शिविर प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन और स्थानीय निकायों से जुड़ी बाधाओं को दूर कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निसंकोच इन शिविरों का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें