फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियार के मामले में दो गिरफ्तार, देशी रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी युवक से अवैध देशी रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद कर हथियार उपलब्ध कराने वाले साथी को काबू किया है। टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ने आरोपियों से पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि एक नवंबर को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि तिहा पट्टी होडल निवासी प्रवीन उर्फ पिन्नी के पास अवैध हथियार व जिंदा कारतूस हैं। इस दौरान आरोपी उमराला रोड पर फैक्ट्रियों के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल धर्मदेव की टीम ने उमराला के पास से उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीन उर्फ पिन्नी बताया। तलाशी लेने पर, युवक की लोवर से एक देसी रिवाल्वर बरामद हुआ। रिवाल्वर खोलने पर बैरल खाली मिली। इसके अलावा, उसकी बाईं जेब से 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में आरोपी से की गई गहन पूछताछ के आधार पर हथियार बिक्री करने वाले आरोपी तिहा पट्टी होडल निवासी नेत्रपाल को भी गिरफ्तार कर, अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें