फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कॉर्पियो सवार को बीच सड़क रोककर पीटा, कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21डी निवासी चंद्रहास के साथ सैनिक कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों द्वारा मारपीट और उनकी स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह 11 अप्रैल को रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने कार के अगले और साइड के शीशे तोड़ दिए और चंद्रहास को बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के साथ ही उन पर चांदी का ब्रेसलेट और नकदी छीनने का भी आरोप है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। सूरजकुंड थाना पुलिस ने एसजीएम नगर निवासी कैश और मोबीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें