फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण स्तर कम करने वाला आइडिया चयनित

Tue, 27 Feb 2024 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पायर योजना के तहत जिले की आठ टीमों ने पेश किए थे आइडिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर पुरस्कार मानक योजना का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले पांच छात्रों की एक टीम के आइडिया का भी चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने इसके माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी है, जिससे प्रदूषण स्तर को तकरीबन 30 फीसदी तक कम किया जा सकता है। जिले के 40 विद्यार्थियों की आठ टीमों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें उन्होंने विज्ञान से संबंधित आठ सुझाव पेश किए थे। इनमें से केवल एक टीम का आइडिया पसंद किया गया है। इसके लिए पूरी टीम को विभाग की तरफ से 10 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि से उन्हें अपने दिए गए विचार पर मॉडल बनाना है। इसके बाद उन मॉडलों की जिलास्तर, प्रदेश स्तर व नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले मॉडल पर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से विभाग ने 714 विद्यार्थियों के आइडिया को चुना है।
जिला विज्ञान अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से दसवीं कक्षा तक के करीब 1300 विद्यार्थियों ने अपने विचार ऑनलाइन भेजे थे। इनमें से जिले का भी एक मॉडल का चयन किया गया है।
विज्ञापन



चार माह में करना है मॉडल तैयार

योजना के तहत विद्यार्थी को मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये मुहैया कराए गए हैं। विद्यार्थियों को इस मॉडल को तैयार करने के लिए चार महीने का समय दिया जाएगा। वह अपने आइडिया पर ही मॉडल तैयार करेंगे।

जापान जाने का मिल सकता है मौका

योजना के तहत जिन विद्यार्थियों के सुझाव को चुना गया है, वे सभी उस पर मॉडल तैयार करेंगे। इसके बाद खंड से राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ 60 सुझावों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। वहीं, मॉडल चयनित किए जाने पर राष्ट्रपति की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इनमें से कुछ विद्यार्थी को जापान जाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन




वर्जन
इंस्पायर योजना के तहत एक टीम का आइडिया चुना गया है। प्रदूषण स्तर को कम करने पर मॉडल तैयार करना होगा। इसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये भी मिलेंगे।-आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें