स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस अंतरराष्ट्रीय स्कूल में आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, कक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक विनय गोयल, एसीपी विनोद कुमार, प्रधानाचार्य कृष्णा मिश्रा, स्कूल मैनेजर तेजप्रताप पांडे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा दी गईं प्रस्तुतियों को वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा। संवाद