फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::::: पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रांगण में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने की। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया रहे।तेवतिया ने मां सरस्वती की अराधना व दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा विभाग हथीन के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि खंड के 27 विद्यालयों के लगभग 100 छात्र - छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दाैरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। बच्चों ने नई इनोवेशन के माध्यम से समाज को यह बताने का प्रयास किया कि हम अपने पर्यावरण को किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और विज्ञान के माध्यम से समाज को एक नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में फर्स्ट पोजिशन प्राप्त करने वाले के लिए आठ हजार रुपये, सेकंड पोजीशन प्राप्त करने वाले को छ हजार रुपये,थर्ड पोजिशन पर चार हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। फर्स्ट पोजिशन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुराका की छात्रा खुशबू , सेकंड पोजीशन शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के छात्र अरमान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें