फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेड़ कटने के इंतजार में रुका स्कूल का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह की कमी के कारण दो शिफ्टों में चल रहा स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए भवन का निर्माण होना है। विद्यालय परिसर में पेड़ों की वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। वन विभाग ने विद्यालय में पेड़ों को चिन्हित भी कर दिया है, लेकिन पेड़ काटने का काम शुरू नहीं हो पाया है।



जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में 10 पेड़ों की कटाई होनी है। इसके लिए वन विभाग को सूचित भी कर दिया गया है। पेड़ कटने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। बता दें कि जिले में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा नए भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिला वन अधिकारी सुरिंदर डांगी ने बताया कि वन विभाग के पास फिलहाल ऐसा कोई लंबित मामला नहीं है। विभाग ने पहले ही कई मामलों का निपटारा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला है तो शीघ्र ही उसका निपटारा कर दिया जाएगा। वन विभाग के कारण भवन निर्माण कार्य में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल परिसर में जगह की कमी के कारण विद्यालय को दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में कक्षाओं की कमी होने के कारण बच्चों को छात्रावास में बिठाया जा रहा है। कुछ विद्यार्थियों की कक्षाएं छात्रावास में ही संचालित हो रही हैं। बता दें कि स्कूल में तीन मंजिला भवन का निर्माण होना है, जिसमें करीब 20 कमरे बनाए जाएंगे। काम शुरू न हो पाने की वजह से छात्रों को नए भवन का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें