फरीदाबाद। स्कूल, कोचिंग संस्थान व कॉलेज दो नवंबर से खुलेंगे। इस बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। जिला स्तर पर शिक्षण संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल व कोचिंग सेंटर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए दो नवंबर से खुलेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
सभी शिक्षण संस्थानों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। अभिभावकों की लिखित इजाजत के बाद ही छात्रों के स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि सोमवार से स्कूल खोलने के निर्देश मिले हैं, कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थानों में 9वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को आने की अनुमति होगी। ब्यूरो