फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने छह साल की बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव छायंसा स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल बस चालक ने बच्ची (6) को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को इसी साल नर्सरी क्लास में एडमिशन कराया था। छुट्टी के बाद बस चालक ने बच्ची को स्टैंड पर उतार दिए लेकिन बस बैक करने के दौरान चपेट में आ गई। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छांयसा निवासी सोनू गांव में क्लीनिक पर काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 6 साल की गुंजन थी। सोनू ने बताया कि बेटी गुंजन का गांव के ही नव ज्योति पब्लिक स्कूल में नर्सरी में दाखिला करवाया था। गुंजन को स्कूल आने जाने के लिए बस लगाया हुआ था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गुंजन बस से घर पहुंची। बस स्टैंड घर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर है। बस चालक और परिचालक ने बेटी गुंजन को बस स्टैंड पर उतार दिया। बच्ची को उतारने के बाद चालक व परिचालक ने इस बात का ध्यान नहीं किया कि उसके परिजन नहीं आए है। इस दौरान बच्ची बस के पीछे से घर जा रही थी कि चालक ने अचानक बस को बैक करने लगा। इसी दौरान गुंजन बस की चपेट में आ गई। इस घटना के दौरान बस में और भी बच्चे मौजूद थे। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। परिजन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें