फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों के भवन की होगी मरम्मत, बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों और प्राचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी स्कूल अधिकारियों, कॉलेज के प्राचार्यों और मुख्य अध्यापकों के साथ विधायक मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में स्कूल की स्थिति से लेकर विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षकों की संख्या एवं स्कूल भवनों की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की।
बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल, मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को हरा भरा और सुंदर बनाना ही उनका लक्ष्य है। वह तभी पूरा होगा जब सभी मिलकर स्कूल के अंदर पौधरोपण करें और स्कूल के भवन की मरम्मत और पेंट करा कर इत्यादि से सुंदर बनाएं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के अलावा सेक्टर 23 कॉलेज को मंजूरी के साथ-साथ ज्यादातर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मिडिल प्राइमरी स्कूलों की इमारत को नया बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इसकी भरपाई तभी होगी जब स्कूल में अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह सेक्टर 22 स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के कमरों का नया एस्टीमेट बनाएं। चावला कॉलोनी तिगांव रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा बल्लभगढ़ गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्माणाधीन तीन अन्य कमरों के कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में एसडीएम मयंक भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, डीएचओ कम प्रिंसिपल सुनिधि सिंह, बल्लभगढ़ कॉलेज की प्रिंसिपल रितिका गुप्ता, जेई बलवीर जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें