पीपीपी मोड में चल रहे मैडिट्रीना अस्पताल के सीएमडी, सीनियर मैनेजर फाइनेंस और फाइनेंस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मुफ्त इलाज पाने वाले मरीजों से पैसा वसूलने के अलावा सरकार से भी पैसा वसूलने का आरोप है।
मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के आदेश पर विजिलेंस विभाग ने पहले की जांच के बाद में एसीबी ने पड़ताल की। वर्ष 2018 से 2024 के बीच हेराफेरी हुई थी। छानबीन में सात मरीजों से पैसे वसूलने के अलावा 39 मरीजों की सर्जरी के दौरान पुराना सामान इस्तेमाल करने का आरोप है। फिलहाल पड़ताल जारी है।