फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सौरभ सिंह होंगे फरीदाबाद के नए कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिले में किए गए बड़े फेरबदल, राजेश दुग्गल होंगे शहर के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल को हटाकर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी सौरभ सिंह को दी गई है।
इससे पूर्व सौरभ एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी में थे। इसी माह चार नवंबर को उन्हें पंचकूला से ट्रांसफर कर रेवाड़ी भेजा गया था। महज 16 दिन के भीतर सौरभ का तबादला फरीदाबाद में कर दिया गया। पूर्व आयुक्त ओपी नरवाल को फिलहाल मधुबन भेज दिया गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि महज तीन माह के भीतर ओपी नरवाल का तबादला कर दिया गया, इसको लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नए पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह बृहस्पतिवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नए पुलिस आयुक्त मूलरूप से यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं। चार नवंबर से पूर्व वह आईजीपी सिक्योरिटी पंचकूला में तैनात थे। चार नवंबर को उनको प्रमोशन देकर एडीजीपी बनाकर साउथ रेंज रेवाड़ी भेजा था। सौरभ सिंह आईपीएस 1998 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त पंचकूला, आईजी आईआरबी, आईजी सिक्योरिटी, आईजी एसटीएफ, आईजी क्राइम, पुलिस उपायुक्त गुरुग्राम, एसपी फतेहाबाद, एसपी भिवानी, एसपी झज्जर, एसपी सिरसा, एसपी रोहतक, एसपी जींद के तौर पर सेवाएं दी हैं। बेहतर अनुसंधान कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस पदक से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर तीन माह से खाली पड़े संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर पूर्व डीसीपी बल्लभगढ़ आईपीएस अधिकारी राजेश दुग्गल को जिम्मेदारी दी गई है। राजेश दुग्गल इससे पहले गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं। सांसद चुनाव में उनकी पत्नी सुनीता दुग्गल चुनाव लड़ रही थीं। इसलिए उनकी तैनाती मुख्यालय में कर दी गई थी। अब मुख्यालय से उनको फरीदाबाद में लगाया है। ओपी नरवाल पुलिस आयुक्त बनाए जाने से पूर्व संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें