फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सत्यम और अद्विका ने दिखाया दम, आरव-प्रिशा बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानव रचना ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में 270 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के खेल सहयोग एवं नई पहल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय मानव रचना ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न आयु वर्गों के 270 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन जूनियर और ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में सत्यम भाटिया ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता। बालिका वर्ग में अद्विका विजेता रहीं। अंडर-15 वर्ग में भी सत्यम और त्रिशा का दबदबा रहा। छोटे बच्चों के वर्ग (अंडर-11) में आरव सिंह और प्रिशा ने अपने कौशल से दर्शकों का दिल जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

युवाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आयोजित ओपन कैटेगरी में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। 35 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एकल वर्ग में पीयूष चौहान चैंपियन बने। वहीं, अंडर-17 बालक युगल (डबल्स) में कुशाग्र और कनक की जोड़ी ने खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन

संस्थान के खेल विभाग के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना था। दो दिनों तक चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने न केवल अपनी तकनीक बल्कि अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का भी परिचय दिया। समापन समारोह में विजेताओं को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें